मथुरा : मगोर्रा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार सुबह सवा 10 बजे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
मगोर्रा थाने की सौंख चौकी क्षेत्र के गांव लालपुर में पटरी के सहारे जा रही नहर में सोमवार सुबह सवा 10 बजे लोगों को एक युवती का शव दिखाई दिया। शव की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आसपास पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने हत्या करके शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि युवती की पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
