ई-रिक्शा से सपनों की उड़ान भरेगीं महिलाएं

Follow on WhatsApp

  • ताज सिटी रिक्शा ग्रुप के माध्यम से खुलेगी उन्नति की राह
  • विदेशी पर्यटकों को ई-रिक्शा से कराएंगी आगरा दर्शन

आगरा : जो हाथ कल तक केवल चूल्हा-चोका और गृहस्थी तक सीमित थे,अब उन हाथों में हुनर की स्टेयरिंग संभाल ली है । जयपुर पिंक सिटी रिक्शा,उदयपुर में लेक सिटी रिक्शा,बनारस में होली सिटी रिक्शा की तर्ज पर आगरा में 18 महिलाओं ने एक संस्था के साथ मिलकर का ”ताज सिटी रिक्शा” ग्रुप तैयार किया गया है । ई-रिक्शा को विशेष तरह से डिजाइन किया गया है। जो अब विदेशी पर्यटकों को ताजमहल,आगरा किला और अन्य मोन्यूमेंट तक ई-रिक्शा में बैठाकर आगरा दर्शन कराएंगी । साथ ही विदेशी मेहमानों को हैरिटेज,फूड़ और शापिंग टूर कराएंगी ।

यह महिलाएं उसे तपके से आती है जहां या तो महिला का काम दूसरों के घरों में काम करना है या पूरा दिन अपने घर के कामों को संभालना रहता था । इन महिलाओं ने पारिवारिक जिम्मेदारियां के साथ-साथ अब आर्थिक जिम्मेदारियां को संभालने का भी बीड़ा उठाया है। ताजगंज नगला टीन की रहने वाली ,मोवलाइजर मालती कुशवाह बताती है कि पहले वह स्वयं सहायता समूह में काम करती थीं । काम के दौरान वे दिल्ली की एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज संस्था के संपर्क में आई । संस्था ने उन्हें ई-रिक्शा चलाने व पर्यटकों के साथ संवाद करने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने अपने साथ

ताजगंज,रकाबगंज,धांधुपुरा,तेलीपाड़ा,बेलनगंज आदि की 18 घरेलू महिलाओं जोड़ा है। ये सभी महिलाएं इससे पहले सिर्फ अपने घर का काम-काज करती थीं । इन सभी को संस्था ने ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग और निशुल्क ई-रिक्शा दिया । अब से महिलाएं आगरा घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों को 10 किलोमीटर के दायरे में हेरिटेज टूर,शोपिंग टूर, फूड़ टूर और रिलिजियस टूर कराएंगी। दो शिफ्टों में सुबह और शाम को ई-रिक्शा से पर्यटकों को ताज महल,आगरा किला, मेहताबबाग,शिल्पग्राम एत्मादौल,रामबाग, चीनी का रोजा घुमाएंगी। शापिंग टूर में फैशन से संबंधित बाजारों का भ्रमण ,फूड़ टूर में शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान भंडारों पर स्वादिष्ट पकवान और मिठाई का स्वाद । रिलिजियस टूर में शहर के सभी धार्मिक स्थलों और मंदिरों का दर्शन कराएंगी । इस पहल से ये महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहीं हैं ।

इन महिलाओं को मिले ई-रिक्शा –

रेशमा देवी ,धांधूपुरा
अनीता,नगला टीन

नीतू ,ताजगंज
रुबीना, तेलीपाड़ा

पूनम, बेलनगंज
गुडिया ,रामबाग

सोनम,गढ़ी किशन
लता , लतावली

मुवीना,मिढ़ाकुर
रीना,बेलनगंज

दिव्या,ताजगंज
मधुरानी,कर्बना

बबीता,नरीपुरा

Leave a Comment