- विकास के लिए मोहताज लोग
- गलियों की हालत खराब
- , आगरा : लोहामंडी सैयदपाड़ा नई आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनके मुहल्ले के प्रमुख रास्ते सालों से नही बने। गलियों में गड्डे हैं, ना ही नियमित साफ सफाई होती है। गलियों की हालत ऐसी की की निकला दूभर हो गया है। क्षेत्रीय निवासी मोहम्मद चांद का कहना है कि, गलियों की हालत बहुत खराब है। नलियों में कूड़ा भरा पड़ा है। सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी नही आता। बदबू आती है। फुरकान का कहना है कि कई बार साफ-सफाई और कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम में शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गली के हालात बहुत खराब हैं। पार्षद से कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ ।
नासिर खान ने बताया कि नई आबादी इलाके में सैकड़ों परिवार विकास के लिए तरस रहे हैं। गलियों के रास्ते इतने खराब हैं कि निकलना मुश्किल हो रहा है। स्कूल जाने में बच्चों को जाने में परेशानी होती है। बगल में ही फुल्सा बाबा की दरगाह है। वो रास्ता भी खराब है।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
