पेट्रोल की किल्लत से ईवी टू-व्हीकल की खरीदारी में हुई 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि

Follow on WhatsApp
  • ईवी टू-व्हीकल की खरीदारी में हुई 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि
    -पेट्रोल-डीजल की कीमतों की संभावित वृद्धि से ईवी पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक

आगरा : ईरान – इजरायल युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीजल की कमी और कीमतों में वृद्धि की आशंकाओं की वजह से ईवी व्हीकल की खरीदारी बढ़ गई है। 15 से 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री बढ़ी है।
जो लोग पेट्रोल की दोपहिया गाड़ी खरीदने की सोच रहे थे, वे अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर शिफ्ट हो रहे हैं। पिछले दस दिनों में बजाज, टीवीएस और ऐथर जैसी कंपनियों के शोरूम में खरीदारों की भीड़ देखी जा सकती है। चर्च रोड स्थित टीवीएस श्री शक्ति एजेंसी में कार्यरत सेल्समैन गौरव कुमार बताते हैं कि शुक्रवार को लगभग 20 गाडियां सैल हुई। जिसमें आठ ईवी टू-व्हीलर थीं। मंडी सईद खान स्थित रियल वेल्यू मोटर्स के संचालक मनीष अग्रवाल बताते हैं कि ईरान-इजराइल युद्ध का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संभावित है। लोग पेट्रोल की कीमतों और भविष्य में पेट्रोल के खर्चों को ध्यान में रखकर ईवी व्हीकल खरीद रहे हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, जिस कारण बड़े-बड़े ब्रांड स्टाक खत्म करने के लिए आकर्षण आफर भी दे रहे हैं। जिस वजह से भी लोगों का रुझान इस ओर है। आगरा-मथुरा हाईवे स्थित एथर के शोरूम में ईवी टू-व्हीकल खरीदने आए ताजगंज के कमरुद्दीन बताते हैं कि पहले पेट्रोल की बाइक खरीदना चाहते थे, लेकिन पेट्रोल की मारामारी को देखते अब ईवी स्कूटी खरीदने आए हैं पेट्रोल का खर्चा भी बचेगा ।

पिछले 10 दिनों में 100 से अधिक ईवी टू-व्हीलर स्कूटी सैल की हैं। जो लोग पहले पेट्रोल व्हीकल खरीदना चाहते थे, वे पेट्रोल के खर्चों को देखते हुए ईवी पर शिफ्ट हो रहे हैं। रात के नौ बजे तक ग्राहक शोरूम में खरीदारी के लिए आ रहे हैं । कंपनी ग्राहकों को आकर्षक आफर भी दे रहीं हैं। – शिवराय, मैनेजर, कंसल व्हीकल, जवाहर नगर, बाईपास

पहले मैं पेट्रोल की दुपहिया बाइक लेने की सोच रहा था लेकिन दो चार दिनों में पेट्रोल की मारामारी को देखकर मन बदल गया अब ईवी स्कूटी खरीदी है। – हसन, ग्राहक लोहामंडी

घर में पहले से ही ईवी स्कूटी है, एक की और जरूरत भी, ईवी का खर्च भी पेट्रोल के मुकाबले कम आता है इस लिए ईवी खरीद रहे हैं। – अरमा, ग्राहक, ताजगंज

Leave a Comment