मिलिए बिल्ली की माँ से, गजब का रिश्ता ।

Follow on WhatsApp

बिल्लियों के सम्मान में हर साल 28 मार्च को बिल्ली सम्मान दिवस मनाया जाता है। यह दिन बिल्लियों के प्रति प्यार, देखभाल और सम्मान जताते के लिए समर्पित है। आगरा नाई की मंड़ी की रहने वाली 48 वर्षीय निधि गुप्ता को आसपास के लोग कैट माम के नाम से जानते हैं। उसकी वजह है कि उनका पूरा बचपन देसी-विदेशी बिल्लियों के बीच गुजरा है। वर्तमान में उनके पास पांच पर्शियन, तीन देसी समेत आठ बिल्लियां हैं।
उनकी देखभाल बच्चों की तरह करती हैं। पूरा दिन उन्हीं के साथ खेलने में गुजरता हैं। जब भी उनमें से कोई बीमार पड़ी है तो पूरा घर परेशान हो जाता है।
निधि गुप्ता बताती हैं कि तीन पीढ़ीयों से बिल्लियां उनके परिवार का हिस्सा हैं। उनकी दादी बिल्लियां पालती थीं। पूरा बचपन इन्हीं के साथ गुजरा है। तब से बिल्लियां जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं। ये बहुत नटखट होती हैं। छोटे बच्चों की तरह इनकी देखरेख करनी होती है। बच्चों की तरह ही इनके नखरे होते हैं। पूरे दिन लडती झगड़ती हैं। खाने में ज्यादातर घर की बनी हुई चीजें पसंद हैं।
इन्हें साफ-सफाई से रहना बेहद पसंद है। संबंधित सभी टीके लगाने होते हैं।
ये बहुत वफादार होते हैं। एक बार जिस कमरे में हम सोते हैं, उसके बैड़ के नीचे सांप निकल आया। एक बिल्ली ने उस साथ को पंजों से घायल कर दिया। दोनों में हो रही लड़ाई से नींद टूटी, बेड के नीचे देखा तो होश उड़ गए। नीचे घायल सांप था।

अपने ऊपर ले ली बला ।

निधि बताती है कि दो साल पहले बरसात के दिनों में घर में रखे कूलर में करंट से उनके सबसे प्यारी बिल्ली ब्लैकी की मौत हो गई । वह उनके परिवार का हिस्सा थी सबको उससे बहुत लगाव था। परिवार के लोगों ने मिलकर उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया । हरिद्वार में उसका पिंड दान कराया । लोगों ने कहा कि घर की अला-वला को अपने साथ ले गई ।

ऐशेरा कैट की कीमत में आ जाएगा थ्री-बीएचके फ्लैट ।

भारत में लाेग लगभग 12 से 15 नस्ल की बिल्लियां पालते हैं। पर्शियन कैट सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं। घरों में सबसे ज्यादा उन्हें पाला जाता है। इनकी कीमत लाखों रुपये में होती है। इनका इतना मंहगा होने को कारण इनकी राजसी नस्ल का होना है। इनकी आंखें बहुत सुंदर होती हैं। इनको देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। नर पर्शियन के मुकाबले मादा की कीमत ज्यादा होती है। वहीं दुनियां की सबसे महंगी बिल्ली की बात की जाए तो ऐशेरा कैट है। इसकी कीमत में थ्री बीएचके का फ्लैट खरीद सकते हैं। ये दुर्लभ नस्ल है।

यह हैं बिल्लियों की नस्ल ।

पर्शियन कैट
मेनकूल कैट
साइबेरियन कैट
इंडीमाऊ कैट
फीमेन साइनिस कैट

Leave a Comment