में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी बोर्डों के स्कूल अगले एक सप्ताह तक बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर ने बताया कि पहले से ही राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। अब मौसम विभाग की हीट वेव और अत्यधिक तापमान की चेतावनी को देखते हुए आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी 21 मई से एक सप्ताह का अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू रहेगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह जानकारी जिला सूचना कार्यालय, आगरा द्वारा जारी की गई।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
