आगरा : नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही समता एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह 9:23 बजे राजा मंडी स्टेशन के पास एसी थर्ड के B5 कोच में धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। जांच में पता चला कि हॉट एक्सेल होने के कारण धुआं निकला है। समता एक्सप्रेस को 26 मिनट से अधिक खड़ा रखा गया। जांच की गई इसके बाद आगरा कैंट के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन के पीछे ताज एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस होशियारपुर एक्सप्रेस कर्नाटक एक्सप्रेस भी चल रही थी। जिसे 5 से 7 मिनट तक रोका गया। हॉट एक्सेल के चलते नई दिल्ली से आगरा रूट पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
