आगरा : मोमोज में काकरोज निकलने से हंडकंप मच गया है। पूरा मामला ट्रांस यमुना फेज-2, का है। जहां मनीष डेरी के पास ठेल से एक युवक ने मोमोज खरीदे। युवक का आरोप है कि जैसे ही मोमोज खाने को टुकडे किए उसके भीतर काले रंग का कुछ दिखाई दिया, गौर से देखने पर पता चला कि वो काकरोज है। युवक ने उसका वीडियो बना कर इंटरनेट मीड़िया पर प्रसारित कर दिया। साथ ही इस मामले में संबंधित विभाग से शिकायत की है। बिना फूड लाइसेंस के चल रही ठेल-ढ़केलों पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से खुले में बिक रहीं खाने-पीने की सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
