संजय प्लेस के स्काई टावर में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के गोदाम में लगी आग
-पहले तल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग – लपटें और धुआं निकलता देख
फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू किया आग
जागरण संवाददाता, आगरा: संजय प्लेस के स्काई टावर में शुक्रवार दोपहर चार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के गोदाम में आग लग गई स्काई टावर की पहली मंदिर पर स्थित गोदान से लगते हैं और धुआं निकलता देख टावर में अन्य व्यापारियो में अफरातफरी मच गई।
संजय प्लेस स्थित स्काई टावर की पहली मंजिल पर कंप्यूटर-लैपटॉप का गोदाम है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर
इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण तेजी से फैल गई। प्रथम तल पर कई दुकानें होने से व्यापारियों में अफरातफरी और दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। करीब पौन घंटे बाद आग को काबू किया।आग से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
