कटी हुई डंठलों से उगाया ताजा धनिया, निधि अग्रवाल की अनोखी ऑर्गेनिक पहल

Follow on WhatsApp

आगरा। विजय नगर कॉलोनी निवासी निधि अग्रवाल ने एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल करते हुए घर पर ही धनिया उगाने का सरल और ऑर्गेनिक तरीका खोज निकाला है। आमतौर पर बाजार से लाए गए धनिया की पत्तियां इस्तेमाल करने के बाद उसकी बची हुई डंठलों को लोग फेंक देते हैं, लेकिन निधि अग्रवाल ने इन्हीं डंठलों को नई जिंदगी दे दी।

उन्होंने धनिया की कटी हुई स्टेम (डंठल) को एक कांच के गिलास में रखकर उसमें साफ पानी भर दिया और नियमित रूप से उसकी देखभाल शुरू की। निधि रोजाना पानी बदलती रहीं और डंठलों की सफाई का विशेष ध्यान रखा। उनकी इस देखरेख का परिणाम यह हुआ कि महज तीन से चार दिनों के भीतर ही डंठलों से नई-नई हरी पत्तियां निकलने लगीं।

जार में उगा धनिया ।

धीरे-धीरे यह धनिया बढ़ने लगा और पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से तैयार होने लगा। इस विधि में न तो किसी केमिकल की जरूरत पड़ी और न ही मिट्टी की, जिससे यह तरीका न केवल आसान बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी साबित हो रहा है।

निधी अग्रवाल।

निधि अग्रवाल का कहना है कि इस तरह से घर पर उगाया गया धनिया ताजा, शुद्ध और सुरक्षित होता है। उनकी यह पहल लोगों को किचन वेस्ट का सही उपयोग करने और घर पर ही छोटे-छोटे ऑर्गेनिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है।

Leave a Comment