गैस बचाने को छात्राएं को दिया जाएगा रेडीमेड नाश्ता

Follow on WhatsApp

गैस बचाने को छात्राएं को दिया जाएगा रेडीमेड नाश्ता

  • गैस की किल्लत से परेशानी झेल रहे छात्रावास
  • गैस बचाने को फूड्स और रेड़ीमेड नाश्ता का होगा उपयोग

आगरा : प्रशासन दावे कर रहा है कि शहर में गैस की किल्लत नहीं है। पर्याप्त संख्या में गैस गोदाम पर सिलेंडर उपलब्ध हैं ।

लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों को खारिज करती है । शहर के छात्रावासों में गैस सिलेंडर की किल्लत है। आगरा कालेज बीएन हास्टल की मैस संचालिका रन्नो देवी बताती हैं कि उनके पास मैस में केवल दो ही सिलेंडर हैं । जिनका उपयोग हो रहा है । ये भी खाली होने की कगार पर हैं । तीन दिन पहले सिलेंडर बुक किया है। हाकर सिलेंडर नहीं दे रहा है। ब्लैक में 2000 हजार की कीमत में मिल रहा है । मैस में सुबह-शाम 70 से 80 छात्रों का भोजन बनता है। आगे बहुत समस्या होगी ।
वहीं गृह विज्ञान हास्टल की इंचार्ज सुशीला शर्मा का कहना है कि हास्टल में कोआपरेटिव मैस है । जिसमें चार सिलेंडर हैं, दो का उपयोग हो रहा है। चार दिन में एक सिलेंडर खत्म हो जाता है। हाकर ने दो सिलेंडर देने की बात कही है। फिर भी गैस का उपयोग कम हो इसके लिए अलग -अलग दिन, सुबह और शाम के नाश्ते को रेडीमेट किया गया है। सुबह नाश्ते में फूड्स, सलाद, जूस, अंकुरित अनाज और पैक पोहा दिया जा रहा है। शाम के नाश्ते में बिस्किट, नमकीन, ब्रेड, पैकेट फूड,चना दिया जा रहा है। यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि गैस का उपयोग कम हो क्यों कि आगे परेशानी और बढ़ सकती है ।

Leave a Comment