सोशल मीडिया और एआई से मुंह नहीं मोड़ सकते, बच्चों को सही इस्तेमाल सिखाएं: सीएम योगी

Follow on WhatsApp

आगरा। खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों को सोशल मीडिया और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सही इस्तेमाल करना सिखाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और एआई आज की जरूरत हैं। बदलती दुनिया में इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। जरूरत इस बात की है कि इसका उपयोग अपने, समाज और देश के हित में किया जाए।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे सोशल मीडिया पर अच्छे और सकारात्मक कंटेंट डालें और छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बच्चों को बताएं कि सोशल मीडिया पर क्या सही है और क्या गलत। फर्जी और गुमनाम अकाउंट से सावधान रहने की सीख दें, ताकि वे अफवाहों और भ्रामक जानकारी से बच सकें।

सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कम से कम समय बिताना चाहिए और केवल सही व भरोसेमंद जानकारी ही लेनी चाहिए।

उन्होंने शिक्षकों से छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने की भी अपील की। कहा कि बच्चों को लाइब्रेरी जाने के लिए प्रेरित करें। पाठ्यक्रम के साथ-साथ संदर्भ पुस्तकों और अच्छे धार्मिक व प्रेरणादायक ग्रंथों का भी अध्ययन करें। इससे छात्रों का ज्ञान बढ़ेगा और देश सही दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Comment