आगरा: बिना अनुमति सड़क खोदकर घर तक डाली पानी की पाइपलाइन, यातायात भी हुआ प्रभावित

Follow on WhatsApp

आगरा के गोकुलपुरा पंचकुइयां से रजामंडी जाने वाले मार्ग पर वार्ड नंबर 84, रामजी मंदिर के पास नियमों को दरकिनार कर सड़क खोदने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी मजदूर बुलाकर सड़क की खुदाई कराई गई और घर तक पानी की पाइपलाइन डाल दी गई।

सड़क पर गड्ढा

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बिना नगर निगम और जलकल विभाग की अनुमति के यह काम कराया गया। जबकि नियम यह है कि जलकल विभाग और नगर निगम से खुदाई से पहले अनुमति लेनी होती है। पार्षद को इस विषय में जानकारी नहीं है पूरा मामला वार्ड नंबर 84 का है।

बताया जाता है कि मानसून के दौरान नगर निगम की ओर से बिना अनुमति किसी भी सड़क की खुदाई पर सख्त प्रतिबंध है, ताकि बारिश के समय सड़कें खराब न हों और लोगों को दिक्कत न हो। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछा दी गई।

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।

Leave a Comment