#agranews #agracrimenews #agrapolice
मलपुरा के बाईपुर गांव में किसान पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के बाहर खेत के पास खून से लथपथ चारपाई और खून लगी ईंटें मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद से किसान लापता बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने खेत के पास खून के निशान देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां चारपाई पर भारी मात्रा में खून फैला मिला, वहीं पास में ईंटें भी पड़ी थीं जिन पर खून लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसान पर हमला कर उसे जबरन कहीं ले जाया गया।
घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर किसान की बाइक बरामद हुई है। इससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस आसपास के खेतों और गांव में किसान की तलाश कर रही है।
थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। गांव में घटना के बाद से भय का माहौल है।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
