आगरा : बम की सूचना पर पूरे दिवाली परिसर में हड़कंप मच गया है. बम की सूचना मिलते ही UP एसएफ के जवानों ने पूरे परिसर को खाली कर दिया है. दीवानी में काम कराने आए लोगों और वकीलों को दीवानी के सभी गेटों से बाहर निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है की दीवानी की साइट पर दीवानी परिसर में बम रखे जाने का मेल प्राप्त हुआ था.हालांकि इसकी पुष्टि नही हुई है.
जैसे ही जानकारी हुई पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है . अब चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है. दीवानी परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
एसीपी हरी पर्वत ने पहुंचकर पूरे दीवानी परिसर में माइक से अनाउंसमेंट कराया की कोई भी संदिग्ध वस्तु को हाथ ना लगे उसमें बम हो सकता है
बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए से बम होने की सूचना मिली थी. हालांकि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है । स्पेशल टीम गठित की गई है बम निरोधक दस्ता ,डॉग स्क्वायड ,UPSSF ,के साथ पुलिस के जवान तैनात किए है.चप्पे चप्पे पर पुलिस है.
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।