भगवान नगर कॉलोनी में दहशत, 40 से अधिक मकानों पर लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर !

Follow on WhatsApp

भगवान नगर कॉलोनी में दहशत, 40 से अधिक मकानों पर लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र स्थित भगवान नगर कॉलोनी में दहशत का माहौल है। कॉलोनी में 40 से अधिक मकानों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगाए गए हैं।

घर के बाहर मकान बेचने के पोस्टर ।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में रह रहे दो दबंग युवक आए दिन विवाद, मारपीट और धमकी देकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि ये युवक जबरन दबदबा बनाकर रह रहे हैं और लगातार लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से हालात और बिगड़ते चले गए। अब हालात से परेशान होकर लोग मजबूरी में अपने मकान बेचने का फैसला कर रहे हैं।


मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मामला थाना कमला नगर क्षेत्र के भगवान नगर कॉलोनी का है।

Leave a Comment