आगरा जिला न्यायालय में 17 नवंबर 2025 को वकीलों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी संबंध में 20 नवंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे जिला जज के निर्देश पर सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में फैसला हुआ कि 21 नवंबर 2025 से कोर्ट में आने वाले हर व्यक्ति—चाहे वकील हो या वादकारी—की पुलिस द्वारा पूरी जांच की जाएगी, ताकि कोई भी बंदूक, हथियार या खतरनाक सामान लेकर अदालत परिसर में प्रवेश न कर पाए।
इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना पहचान पत्र (ID) के किसी को भी कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस आदेश की सूचना आगरा के सभी बार एसोसिएशन, यूपीएसएसएफ प्रभारी और थाना प्रभारी न्यू आगरा को भेज दी गई है।
इधर, अधिवक्ताओं ने बताया है कि वे कल पुलिस द्वारा की जा रही सख्त चेकिंग का विरोध करेंगे।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
