कुंभ 2024 से सुर्खियों में आई आगरा की राखी एक बार फिर चर्चा में है। 13 साल की उम्र में माता-पिता के साथ कुंभ मेले में गई राखी ने अचानक साध्वी बनने का निर्णय ले लिया था। परिजनों के रोकने और समझाने के बावजूद वह अपने निर्णय पर अड़ी रही और हरियाणा के विलासपुर स्थित कौशल किशोर आश्रम में रहने लगी।
समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती गई। बेटी को वापस लाने के लिए परिजनों ने आगरा की डौकी पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई दिनों तक लगातार काउंसलिंग की।
पुलिस के समझाने और परिवार के प्रयासों का असर अंततः दिखाई दिया, और 14 वर्षीय राखी परिजनों के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गई।
परिजनों ने डौकी पुलिस की संवेदनशीलता, प्रयासों और त्वरित कार्यवाही की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही बेटी को वापस लाना संभव हो सका।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
