सीढ़ियों से गिर कर घायल हुई जेठानी,ठेल पर रखकर अस्पताल ले गई देवरानी

Follow on WhatsApp


फतेहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गोयान में मानवता की मिसाल देखने को मिली। यहां सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला को समय पर कोई साधन न मिलने पर पड़ोस में रहने वाली चंद्रावती ने ठेल का सहारा लिया और करीब एक किलोमीटर तक ठेल पर लिटाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।


बताया गया है कि महिला अचानक सीढ़ियों से गिर गई थी, जिससे वह चलने की स्थिति में नहीं थी। आसपास के लोग मौके पर मौजूद तो थे, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसे में चंद्रावती ने बिना समय गंवाए ठेल की व्यवस्था की और घायल महिला को उसी पर लिटाकर अस्पताल लेकर पहुंचीं।
समय पर उपचार मिलने से घायल महिला की जान बच सकी। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने चंद्रावती के साहस और संवेदनशीलता की सराहना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हर कोई तमाशबीन बना रहा, तब चंद्रावती ने आगे बढ़कर इंसानियत की मिसाल पेश की।
यह मामला आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गोयान का है।

Leave a Comment