सर्राफ दंपत्ति लूटकांड का डौकी पुलिस ने किया खुलासा,आंखों में मिर्च झोंक कर की थी लूट 

Follow on WhatsApp

आगरा। 8 अक्टूबर की रात सर्राफ दंपत्ति के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बदमाशों ने वारदात के दौरान सर्राफ दंपत्ति की आंखों में मिर्ची डालकर लूट को अंजाम दिया था। अब पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गांव के ही युवक ने ज्वेलर्स के पास की दुकान में बैठकर रेकी की थी। उसने अपने जीजा के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। दोनों ने बाहर से दो बदमाशों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से चांदी और सफेद धातु के आभूषण, एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

बरामद हुआ सामान ।

फिलहाल दो फरार बदमाशों की तलाश जारी है, जो मिर्ची गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। यह लूटकांड थाना डौकी क्षेत्र में घटित हुआ था।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल

पुलिस टीम ने तत्परता और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर इस मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Leave a Comment