शर्मनाक :- सीएचसी बाह के पीछे झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, कांटों से जख्मी—अस्पताल में चल रहा इलाज

Follow on WhatsApp

आगरा। बाह समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के पीछे गुरुवार सुबह झाड़ियों से नवजात बच्ची मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रोने की आवाज सुनाई देने पर तीमारदारों ने वहां जाकर देखा तो एक नन्हीं बच्ची झाड़ियों में पड़ी थी, जिसके शरीर में कई कांटे चुभे हुए थे और नाल भी नहीं कटी थी।

झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची ।

तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई। स्टाफ ने बच्ची को उठाकर प्रसव कक्ष में ले जाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। कांटों से शरीर के कई हिस्सों में घाव मिले, जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में एनबीएसयू वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को रेडिएंट वार्मर में रखा और दूध पिलाकर इलाज शुरू किया।

बच्चे के शरीर मे लगे थे कांटे ।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्ची अब सुरक्षित और स्वस्थ है। जानकारी मिलते ही बाह पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को कौन छोड़कर गया।

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment