घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, दस्तावेजों की सख्त जांच शुरू !

Follow on WhatsApp

आगरा में पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शहर के कई संवेदनशील इलाकों, खासकर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

जांच करती पुलिस

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के निर्देश पर नगर निगम से आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारी के रूप में काम कर रहे सभी कर्मियों की पूरी सूची मंगाई गई है। इस सूची को पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें क्रॉस-चेक कर रही हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

इसी क्रम में एलआईयू और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम इलाके में डोर-टू-डोर जाकर दस्तावेज सत्यापन में जुटी हुई है। टीम आधार कार्ड, पहचान पत्र और निवास संबंधी प्रमाणों की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियम विरुद्ध पाए जाने वाले या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शहर में रहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment