“तेरी औकात कैसे हुई विधायक पुत्र को रोकने की जानता नहीं मैं कौन हूं” और दे टोलकर्मी को दना दन थप्पड़..

Follow on WhatsApp

“विधायक का बेटा हूं तेरी औकात कैसी हुई जो तूने मेरी गाड़ी रोकी”, देखा नहीं गाड़ी पर विधायक लिखा है और एक के बाद एक कई थप्पड़ टोल कर्मी को जड़ दिए गए.

यह सत्ता की हनक है, पावर का खेल है जनाब और यह खेल खुलेआम जो खेल रहे हैं वह हैं, फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक चौधरी बाबूलाल के सुपुत्र परम आदरणीय जनसेवक ,विधयक पुत्र श्री सुरेश . विधायक पुत्र मथुरा की तरफ से मंगलवार को आ रहे थे. रास्ते में रायभा टोल पड़ता है. फास्ट ट्रैक गाड़ी पर न होने की वजह से ऑटोमेटिक टोल का बेरियर बंद हो गया. बैरियर खोलने में टोलकर्मी को थोड़ी देरी हो गई. इस पर विधायक पुत्र आग बबूला हो गए .

घटना का वीडियो ।

गाड़ी से निकले और गरीब बेचारे टोल कर्मी को दे दना दन थप्पड़ मार दिए. साथ में दिखाया कि देख गाड़ी पर क्या लिखा है. तेरी हिम्मत कैसे हुई कि तू विधायक पत्र को रोक लेगा.

फिर क्या था वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब सवाल यह उठता है कि यह जनता के सेवक हैं. जनता से इनका व्यवहार विनम्र होना चाहिए .लेकिन सत्ता के शीर्ष पर बैठे, अभियान और घमंड में चूर ,यह ये बात भूल जाते हैं कि इन्हीं गरीब जनता के वोट से वह आज मलाई काट रहे हैं. बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को एक्शन लेना चाहिए , नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब ऐसे ही कुछ विधायकों के पुत्र BJP को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगी ।

Yogi Adityanath Agra police PMO India Akhilesh Yadav Dainik Jagran Brajesh Pathak Rajkumar Chahar #agra #AgraNews

Leave a Comment