Agra Crime News Agra Police
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र की सब्जी मंडी में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने सरेराह अश्लील इशारे करने वाले मनचले युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
पीड़िता के अनुसार युवक कई दिनों से उसके घर के सामने खड़े होकर अश्लील इशारे कर परेशान कर रहा था। परेशान होकर महिला ने आज उसकी तलाश शुरू की, जहाँ सब्जी मंडी में मनचला मिल गया। महिला ने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी।
शोर सुनकर बाजार में मौजूद लोग भी एकत्र हो गए और भीड़ ने भी मनचले पर हाथ साफ किया। इसके बाद महिला ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना अछनेरा क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
