आगरा कैंट पर आर्मी यूनिफॉर्म में घूम रहा था फ़र्जी अग्निवीर  !

Follow on WhatsApp

जीआरपी आगरा कैण्ट पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक फर्जी फौजी (अग्निवीर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन गुप्ता, निवासी ग्राम जोरावर कल्यानपुर, जनपद अमेठी को आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 06 के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से इंडियन आर्मी के 2 फर्जी प्रमाण पत्र, आर्मी ड्रेस, जैकेट, पैंट, कैप, बेल्ट, जूते, बैग सहित पूरा फौजी समान, इसके अलावा 11 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 4 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, और फर्जी नेम प्लेट “VINAYAK” व “RAJAN GUPTA” लिखी यूनिफॉर्म बरामद की है।

फ़र्जी अग्निवीर
फ़र्जी अग्निवीर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को अग्निवीर सैनिक बताकर ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर घूमता था। फर्जी आईडी दिखाकर यात्रियों को गुमराह करता और मौका मिलते ही सोए हुए यात्रियों के बैग व कीमती सामान चोरी कर लेता था।

आरोपी पिछले छह महीनों से आगरा में रह रहा था और अपने मकान मालिक को खुद को लालकिला (दिल्ली) में तैनात आर्मी कर्मी बताकर धोखा दे रहा था।

वर्तमान में जीआरपी पुलिस पकड़े गए फर्जी अग्निवीर से सघन पूछताछ कर रही है।
संभावना है कि आरोपी के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Leave a Comment