ताजमहल की सुरक्षा पर CISF फ़ोकस बड़ा,हर संदिग्ध पर पैनी नज़र !

Follow on WhatsApp

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद आगरा में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। आगरा पुलिस पूरे शहर में वाहनों की चेकिंग और गश्त को तेज कर दी है। वहीं, ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है ताकि पर्यटकों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

ताजमहल के भीतर CISF के जवान ।

ताजमहल की सुरक्षा में तैनात CISF के अधिकारी रोजाना स्मारक के भीतर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को CISF कमांडेंट वी.के. दुबे ने ताजमहल के अंदर जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं सभी प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की सघन तलाशी ली जा रही है

कमांडेंट ने बताया कि अब छोटे बैग और संदिग्ध वस्तुओं की भी गहन जांच की जा रही है। भीड़ प्रबंधन को मजबूत किया गया है ताकि किसी तरह की अफरातफरी की स्थिति न बने।

ताज की सुरक्षा में CISF जवान ।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए आगरा आने वाले पर्यटक निश्चिंत होकर शहर और स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। किसी को भी असुरक्षा की भावना मन में नहीं लानी चाहिए।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे शहर में मुस्तैद हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment