आगरा।
राजा मंडी स्थित छपेटी गली में स्थित लगभग 300 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्री नामदेव छतरिया छीपी समाज गोपाल जी मंदिर में मंगलवार को आगरा दक्षिण विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे। मंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान छीपी समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का समान व स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य सतीश यादव, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रजापति, पूर्व केशव मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, वार्ड 83 की पार्षद मंजू प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर ठाकुर, बंटी, जीतू, विपिन कपड़े वाले, योगेश कमेवार, प्रमोद कुमार, विनय सिंह, राजू जी सहित समाज के अनेक जिम्मेदार व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छीपी समाज के द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। यह मंदिर करीब तीन शताब्दी पुराना है और आसपास के क्षेत्रों में इसकी गहरी आस्था और मान्यता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
प्रशांत राजा एक युवा और ऊर्जावान डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय खबरों को जनता की आवाज़ में बदलने का जुनून रखते हैं। वे agravoice.in के लिए लेखन और संपादन दोनों का कार्य संभालते हैं। आगरा और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी खबरों को आम लोगों तक पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
संपर्क करें: contact@agravoice.in
