Agra Crime ,Crime news,Agra police
आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने पति की हत्या की साजिश रचने वाले प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी राहुल ने अपनी प्रेमिका के पति सचिन की हत्या के लिए 10 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को राहुल और उसके साथी जोगेंद्र व करण हत्या के इरादे से सचिन पर हमला करने पहुंचे। आरोपियों ने सचिन के सिर पर बर्फ काटने वाले सुए से हमला किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 3 से 4 टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने प्रेमी राहुल सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सचिन की पत्नी राहुल के ऑफिस में काम करती थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बर्फ काटने वाला सुआ और दो बाइक भी बरामद की हैं। थाना न्यू आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हर्ष शर्मा आगरा से एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय ख़बरों को सरल और सटीक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं। उनका फोकस ग्राउंड-रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और शहर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को तेज़ी से पाठकों तक पहुँचाना है।
