वाइरल वीडियो
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित अरसेना गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर पहुँची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि टीम में शामिल कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख विभाग के कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी और टीम पर हमले के मामले में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि टीम के साथ मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमले की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले ने पूरे विभाग में रोष और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
प्रशांत राजा एक युवा और ऊर्जावान डिजिटल पत्रकार हैं, जो स्थानीय खबरों को जनता की आवाज़ में बदलने का जुनून रखते हैं। वे agravoice.in के लिए लेखन और संपादन दोनों का कार्य संभालते हैं। आगरा और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी खबरों को आम लोगों तक पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
संपर्क करें: contact@agravoice.in
