ताज हाइट होटल के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Follow on WhatsApp

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित ताज हाइट होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल के तीसरे फ्लोर पर बने स्टोर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। स्टोर रूम में होटल के कपड़े रखे हुए थे, जिनमें आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण होटल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment